फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शिवपाल के करीबी इदरीश की बहू इटावा सदर से सपा की दावेदार

Thu, 20 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इटावा। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए सभी छह सीटों के प्रत्याशी बुधवार को घोषित कर दिए। इटावा नगर पालिका से शिवपाल के करीबी इदरीश की बहू गुलनाजको प्रत्याशी बनाया है। वहीं भरथना में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के छोटे भाई और जसवंतनगर से 2017 में सपा के ही टिकट से लड़े प्रत्याशी को फिर मौका दिया गया है।
जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीट नगर पालिका इटावा पर सभी की निगाहें हैं। इस सीट के लिए सपा और भाजपा प्रमुख दलों के टिकट पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने दावा ठोंक रखा है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के लेटर हेड पर छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। इसमें सभी कयासों को दरकिनार कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के करीबी शहर के आलमपुरा निवासी इदरीश अंसारी की बहू गुलनाज को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन



जसवंतनगर : 2017 में सपा से ही चुनाव लड़ चुके सत्यनारायण उर्फ पुद्दल पर पार्टी ने फिर से भरोसा जिताया है। वह पिछली बार कुछ वोटों के अंतर से हार गए थे।
भरथना : सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव के भाई अजय कुमार उर्फ गुल्लू को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव ने बताया कि छह निकायों की सूची जारी कर दी है। सभी प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ाया जाएगा।

सत्यनारायण दिल्ली से नौकरी छोड़कर पहली बार लड़े थे चुनाव
जसवंतनगर। सपा प्रत्याशी सत्यनारायण शखवार उर्फ पुद्दल 2017 से पहले नई दिल्ली में एक सराफ के यहां नौकरी करते थे। 2017 में सपा से उनका टिकट फाइनल होने पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। 22 नवंबर, 1973 को जन्मे सत्यनारायण के पिता सौखीलाल ने राजमिस्त्रीगिरी करके परिवार का भरण पोषण किया था।
पुद्दल को गरीबी की हालत के बावजूद इंटर तक की पढ़ाई कराई थी। सन 2017 में चुनाव हारने के बाद वह निरंतर समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और हाल ही में लोकसभा के उपचुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के लिए डोर टू डोर प्रचार किया था। नाम घोषित होने की सूचना पर उन्होंने तहसील पहुंचकर बुधवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। (संवाद)

2012 में अजय कुमार की पत्नी रह चुकीं हैं भरथना की चेयरमैन
भरथना। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सपा ने अजय कुमार यादव गुल्लू को प्रत्याशी बनाया है। प्रमुख राइस मिलर्स व सराफ अजय कुमार यादव गुल्लू व उनका परिवार समाजवादी पार्टी से स्थापना वर्ष 1993 से ही पार्टी से जुड़ा रहा है। उनकी पत्नी रंजना यादव वर्ष 2012 में पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके बड़े भाई अशोक यादव सपा सरकार के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश मीडिया प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे है। (संवाद)
विज्ञापन


24 घंटे में बदले बकेवर और लखना के प्रत्याशी
बकेवर। समाजवादी पार्टी ने इटावा जनपद की बकेवर लखना नगर पंचायतों के प्रत्याशी 24 घंटे में ही बदल दिए हैं। मंगलवार को बकेवर से अरबउल्ला और लखना से सतीश को प्रत्याषी घोषित किया गया था, लेकिन बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई लिस्ट में दोनों नामों को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर बकेवर नगर पंचायत के लिए भूत पूर्व चेयरमैन रेशमा देवी पत्नी जनमेद सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लखना नगर पंचायत से पार्टी ने इस बार ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। रेशमा गृहिणी हैं। प्रदीप तिवारी व्यवसायी हैं। उनकी कस्बे में मिठाई की दुकान है। वहीं इकदिल नगर पंचयत से प्रवीन कुमारी को ही प्रत्याशी बनाए रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें