इटावा। इकदिल स्थित विशाल विधि महाविद्यालय में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला एवं कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। मेले में नौ कंपनियों ने शिरकत की, जिसमें साक्षात्कार के बाद 89 बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में अनुभव प्राप्त करना बेहद जरूरी है, इसलिए युवाओं को अपने कौशल का सही सदुपयोग करना चाहिए।
जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मेले में कुल 203 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से 89 युवाओं का चयन किया गया। मॉडल कॅरियर सेंटर के यंग प्रोफेशनल दीपक कुमार सिंह, कॉलेज की प्रबंधक सपना रहीं।