जिला अस्पताल में कोरोना ओपीडी में बाहरी स्थानों से आने वाले लोग लगातार जांच के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को आए 83 मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनमें 19 मरीजों के सैंपल लिए गए।
डॉ. शांतनु निगम ने बताया शनिवार को उन्होंने 42 मरीज देखें। ज्यादातर अन्य स्थानों से आए हुए थे। बाहर से आने वाले सभी मरीजों के नाम, पता और मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं।
खांसी, जुकाम, बुखार न होने पर भी उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन होम क्वारंटीन करने की सलाह दे रहे हैं।
डॉ. प्रशांत मिश्रा ने 41 मरीज देखे। शहर के न्यू तुलसी नगर से आए अभिषेक बाथम ने बताया कि वह शनिवार की तड़के साढ़े तीन बजे नोएडा से बाइक से चले थे। सुबह नौ बजे इटावा पहुंचे।
बताया नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वहां जिस सोसायटी में रहते थे वहां से थर्मल स्क्रीनिंग करकर चले थे। जिम्मेदार नागरिक के नाते पहले जांच कराने आए हैं। कोई दिक्कत नहीं है।
डॉक्टर ने 14 दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। फार्मासिस्ट प्रमोद शर्मा ने बताया कि शनिवार को राजस्थान, अहमदाबाद, हैदराबाद, नोएडा आदि स्थानों से आए लोग कोरोना जांच कराने आए। बताया 19 लोगों ने सैंपल लिए गए।
जिला अस्पताल से शनिवार को 94 कोरोना संदिग्धों के सैंपल सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय भेजे गए। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि इनमें जिला अस्पताल में 45 मरीजों के हैं।
इनमें 19 ओपीडी में सैंपल लिए गए। इनके अलावा 49 सैंपल मोबाइल वैन पर लिए गए। बताया सभी सैंपल को जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है।