फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का पर्व मनाएं भी और बनाएं भी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक के कामेत गांव स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्र संचालिका ज्योति बहन ने लोगों से विकारों की आहुति देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सही मायने में हम होली पर अपने अंदर के द्वेष, बुराइयों व विकारों का दहन करके ज्ञान व गुण रूपी नए रंगों से जीवन को सार्थक बनाएं। उन्होंने कहा होली पर्व मनाएं भी एवं होली पर्व बनाएं भी अर्थात बुराई व विकारों का त्याग करें। बनाएं अर्थात पवित्र बनाएं। मानव सेवा के लिए संकल्प लें। परोपकारी बनें, परमपिता शिव भी कहते है कि मानव जीवन को मानव सेवा से ही सार्थक (रंगीन) बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सुधा बहन , शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें