इटावा। आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कालेज में पर्यावरणीय शिक्षा प्रशिक्षण व जन जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंशिका सिंह प्रथम, शुभांगी राठौर द्वितीय, शिवानी रावत तृतीय तथा सत्यम राठौर चतुर्थ स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य भारत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों व पर्यावरण का बहुत महत्व है। इस मौके पर नीता पोरवाल, विभा यादव, अचला वर्मा, शिखा अग्रवाल, कंचन वर्मा, सुनीता माथुर, विनीता पाल, हेमा बाथम, इन्दु, दिव्या, सुनील, मोहित सक्सेना, विपिन यादव, चेतन सिंह आदि मौजूद रहे।