फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च कर पुलिस ने दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में शांति पूर्ण मतदान की पहल को लेकर निकले कप्तान संतोष मिश्र ने मंगलवार को अपने अधीनस्थों व पैरामिलिटी फोर्स के जवानों के साथ रूट मार्च किया।
विज्ञापन



सैफई थाने से शुरू होकर मार्च करते हुए गांव में जगह-जगह लोगों से मुलाकात करता हुआ आगे बड़ा। अपील की आप लोग बगैर डर के 23 अप्रैल को मतदान करेंगे। गांव में जगह-जगह झंडे लगे हुए थे उन्हें तत्काल हटवाने को कहा। साथ ही परमिशन लेकर झंडे लगाने की सलाह दी।

पुलिस कप्तान ने सैफई गांव में लगे समाजवादी पार्टी के झंडों को लेकर पीजीआई चौकी इंचार्ज विपिन को फटकार लगाई। उनका कहना था कि आचार संहिता के उल्लंघन को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ओवरलोड टेंपो की जांच की और कारों की काली फिल्में उतरवाईं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामबदन सिंह, उपजिलाधिकारी सैफई हेम सिंह, क्षेत्राधिकारी सैफई मस्सा सिंह, थानाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें