इटावा। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को नेचुरल कंजर्वेशन एवं ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सड़क परिवहन सुरक्षा पर सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि एआरटीओ इटावा सौरभ कुमार, एआरएम राजीव शर्मा, मुख्य वक्ता तथा विशिष्ट अतिथि फोरमैन ओमप्रकाश ने यातायात नियम बताए। कहा कि दुर्घटना के मुख्य कारण नशा, नींद व तेज रफ्तार है। ईश्वर ने हमें अमूल्य जीवन दिया है। हमें दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर तथा गाड़ी में सीट बेल्ट बांधकर चलना चाहिए ।
सेमिनार को समाजसेवी डॉ. सुशील सम्राट, राजू दुबे, प्रधानाचार्य डॉ. आरबी राजस्थानी ने भी संबोधित किया। संचालन जय शिव मिश्र ने किया। सचिव डॉ. निर्मल सिंह ने स्वागत किया। प्रबंधक अश्वनी तिवारी ने भी अतिथियों का शाल उड़ाकर सम्मान किया।