फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की दोनों पालियों में 250 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को इंटर की प्रथम और द्वितीय पाली में पंजीकृत 3095 परीक्षार्थियों में से 250 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा छह केंद्रों ंपर हुई। इसमें पंजीकृत 95 परीक्षार्थियों में से सात गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा 68 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 2934 परीक्षार्थियों में से 243 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


दोनों पालियों में तीन सचल दल ने कुल 13 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दल का नेतृत्व डीआईओएस राजू राणा ने किया। उन्होंने गांधी आदर्श इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज लवेदी, निरंजन इंटर कॉलेज निरंजननगर का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या नीता कटियार ने मनभावति कुअरि जनसहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर, जनसहयोगी बालिका इंटर कॉलेज बसरेहर, सरस्वती इंटर कॉलेज बसरेहर, स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज किल्ली सुल्तानपुर, ज्ञान सिंह इंटर कॉलेज लोधेश्वर नगर किल्ली और प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल ने शारदा इंटर कॉलेज बन्नाहार पक्काताल ढकपुरा, आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसी क्रम में प्रधानाचार्या बबिता ने अशोक इंटर कॉलेज अंडावली कोकावली, जनता इंटर कॉलेज पूठन सकरौली, बीएसटी इंटर कॉलेज बलरई, धनीराम शाक्य इंटर कॉलेज धौलपुर खेड़ा, सुभाष इंटर कॉलेज विक्रमपुर का औचक निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित पाई गई। दोनों पालियों में एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें