फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

भरथना। चुन्नी की मडैय़ा गांव में शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रधान की सूचना
पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

नगला चुन्नी की मडैया गांव निवासी सत्यवीर (40) पुत्र बलवीर खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी कर परिवार पालता था। उसके परिवार में पत्नी संगीता और तीन बच्चे अभिषेक (11), अमित (9) और आरती (7) हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सत्यवीर घर में कुछ काम कर रहा था। इस दौरान बोर्ड के पास खुले तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


परिजन उसे उपचार जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सत्यवीर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि सत्यवीर के पास तीन बीघा जमीन है। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें