फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय चिकित्सा प्रणाली दूसरे देशों से बेहतर: सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चतुर्थ उप्र वाहिनी एनसीसी की ओर से आयोजित सीएटीसी 03 शिविर में एनसीसी मुख्यालय आगरा के कमांडर बिग्रेडियर संजय सांगवान ने भ्रमण किया। कैडेटों से कहा कि भारत में प्रचीन काल से आयुर्वेद तथा योग का बहुत ही अधिक महत्व है। एनसीसी कैडेटों को भारतीय चिकित्सा प्रणाली को दूसरे देशों की चिकित्सा प्रणाली से बेहतर बताया। एनसीसी कैडेटों को इस दिशा में समाज को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने बिग्रेडियर को गार्ड ऑफ आनर दिया।
विज्ञापन



शिविर संचालक कर्नल दत्ता ने कहा कि एनसीसी शिविर में कैडेटों को आर्मी की कार्य प्रणाली सीखने के पर्याप्त अवसर प्रदान किये जाएगें। शिविर में वाहिनी को आईजीसी शूटिंग प्रतियोगिता के लिए आगरा ग्रुप की टीम लांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर हजारी लाल मनकश, शिविर दंडपाल मेजर भारत सिंह, मेजर अवधेश कुमार, मेजर योगेश बाबू दीक्षित, चीफ अफसर विनोद सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें