बकेवर। सैफई से टकरूपुर सब स्टेशन को आने वाले बड़ी लाइन के एक टॉवर की चोटी तिरछी हो गई। इसे ठीक करने के कारण नौ बिजली घरों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। इससे सैकड़ों गांवों में हाहाकार मच गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर परेशान रही। लोग बिजली घरों पर फोन कर जानकारी लेते रहे।
आंधी-पानी में सैफई 220 सबस्टेशन से टकरूपुर 132 केवीए को आने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन के नगला किशोरी के पास 16 नंबर टावर की चोटी तिरछी हो गई। ग्राम बसैयाहर के पास तीन टावर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जो करीब दस दिन पूर्व दुरुस्त कर दिए गए परंतु नगला किशोरी के पास के 16 नंबर टावर की चोटी सही नहीं हो पाई थी। बुधवार को ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों ने उक्त टावर की तिरछी चोटी को सही करने के लिए सुबह करीब 9 बजे शटडाउन ले लिया। इससे बकेवर, लखना चकरनगर प्रथम, द्वितीय सहित उन नौ बिजली घरों की बिजली आपूर्ति छह घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इससे इन बिजली घरों से बिजली आपूर्ति वाले क्षेत्र में जनता भीषण गर्मी से परेशान रही। चूंकि ट्रांसमीशन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मरम्मत कार्य के संबंध में कोई पूर्व में सूचना जनता के लोगों को नहीं दी गई थी, जिससे लोग बिजली के बारे में विभाग के अधिकारियों को फोन करके जानकारी करते नजर आए।
इस संबंध में टकरूपुर के जेई ट्रांसमीशन अर्जुन सिंह से ने बताया कि सैफई से टकरूपुर बिजली की हाईटेंशन लाइन के एक 16 नंबर टावर की चोटी आंधी में तिरछी हो गई थी, जिसे सही करने के कारण शटडाउन लेने से आपूर्ति बाधित रही। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर शटडाउन वापस किया गया है।
बकेवर के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल
नौ बिजली घरों के क्षेत्रों में छह घंटे की आपूर्ति ठप होने से हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो