फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चकरनगर के ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन प्रक्रिया विकास खंड के ऑडोटोरियम हाल में 7 मार्च को दिन में 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। अभी तक भाजपा एवं बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी/डीएम सेल्वा कुमारी जे के अनुसार प्रत्याशियों का नामांकन 7 मार्च को प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। जबकि मतदान 9 मार्च को प्रात: 11 बजे से शुरू होगा और मतदान के बाद मतगणना शुरू होगी। उसी दिन शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अमित कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। नामांकन प्रक्रिया के लिए विकास खंड पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
थानाध्यक्ष चकरनगर अनूप तिवारी ने मंगलवार को विकास खंड चकरनगर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को चुनाव के दौरान विकास खंड के परिसर में जाने की अनुमति नहीं होगी। भाजपा जिला युवा मोर्चा शेखर सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष गौरव गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। विचार व मंथन चल रहा है। सपा के विरुद्ध भाजपा मजबूत प्रत्याशी का समर्थन करेगी। अभी केवल हाई कमान के इशारे का कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें