फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध ही दिलाएंगे युद्ध से निजात: लामा लोबजंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु लामा लोबगंज ने कहा कि दुनियां को युद्ध की नहीं बुद्ध की जरूरत है। लोगों को युद्ध जैसे नकारात्मक विचारों को छोड़कर भगवान गौतम बुद्ध के बताए गए सकारात्मक मार्ग पर चलना होगा तभी दुनियां को युद्ध से बचाया जा सकता है और शांति मिलेगी।

सोमवार को पार्थ मैरिज होम में युवा सम्यकशील सोसाइटी के तृतीय स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल धम्म देशना के अवसर पर तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु लामा लोबगंज ने कहा कि लोगों को बुद्धत्व के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बौद्ध भिक्षुओं को तत्पर रहना चाहिए। गलत कार्यों से दूर रहने के लिए व्यक्ति को विवेकशील होना जरूरी है।
विज्ञापन


इस अवसर युवा सम्यकशील सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य व राष्ट्रीय प्रभारी डा. नवल किशोर शाक्य, डा. सुरेंद्र शाक्य, योगेश बघेल, अरुण शाक्य ने बौद्ध भिक्षुओं को फूलों की बरसात कर और शाल ओढ़ाकर व बुद्ध की प्रतिमाएं भेंट कर सम्मानित किया। कई प्रदेशों व जनपदों से कार्यक्रम में दो हजार से अधिक पधारे बौद्ध उपासक उपासकाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य ने बुद्ध प्रतिमाएं भेंट की।

बौद्ध दिनचर्या नामक पुस्तक एवं भगवान गौतम बुद्ध का एक-एक कैलेंडर कार्यक्त्रस्म में आए सभी बौद्ध उपासकों को वाईएसएस सोसाइटी की तरफ से दिया गया। इस मौके पर डा.आनंद कुशवाहा, डा. सरिता कुशवाहा, नेहा शाक्य, सीमा मौर्य,डाक्टर योगेद्र शाक्य , डा.राकेश कुशवाहा, अरविंद शाक्य,मनोज शाक्य, सर्वेश कुशवाहा,अनुरुद्ध, डाक्टर अजय शाक्य,रामबरन शाक्य एडवोकेट, जितेंद्र शाक्य ,डॉक्टर आदर्श गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा , रमेश शाक्य, अरविंद शाक्य, डा. विश्राम शाक्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


गरीब कैंसर रोगियों का इलाज कराएगी संस्था
वाईएसएस के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य, अंतरराष्ट्रीय कैंसर सर्जन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शाक्य ने इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद व एटा समेत कई कई जनपदों में बढ़ते गरीब कैंसर रोगियों के निशुल्क इलाज करने का बड़ा उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें