फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला जीएसटी नंबर, दवा आपूर्ति हो सकती ठप

Thu, 12 Oct 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
hospital - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
इटावा। बेशक जिला अस्पताल ई-हॉस्पीटल योजना में शामिल हो चुका है। कायाकल्प योजना में पुरस्कृत भी हो चुका है। लेकिन दो माह पहले आवेदन करने के बावजूद जिला अस्पताल को अभी तक पैन नंबर नहीं मिला है। इस कारण जीएसटी नंबर भी जेनरेट नहीं हो पा रहा है, जिसका दवाइयों की खरीद फरोख्त पर असर पड़ रहा है। अभी फिलहाल पुराने स्टॉक के अनुसार दवाईयां वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


12 अगस्त को जिला अस्पताल के पैन नंबर के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक पैन नंबर नहीं मिल सका है। 30 सितंबर को संविदा कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिए जाने से दवाइयों की स्थिति को ऑनलाइन करने जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पिछले माह करीब 116 दवाइयों का स्टॉक था, जो अब घटकर सौ के आसपास रह गया है। नया स्टॉक जीएसटी लागू होने के कारण अभी नहीं आ पा रहा है। कैल्शियम जैसी दवाएं खत्म होती जा रही हैं।

जिला प्रबंधक निखिलेश कुमार ने बताया कि पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए सभी कागजात भेजे जा चुके हैं। अभी दवाइयों की कमी नहीं है। अब जीएसटी नंबर व आपरेटर की समस्या के कारण काम प्रभावित हो सकता है। संविदा आपरेटर की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें