फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 80 व्यापारियों ने कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगर पालिका परिसर में शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत प्रताप अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम सदर सिद्धार्थ की प्रेरणा से शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 व्यापारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था।
जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष फुरकान अहमद, इरशाद अली टिंकू जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, चंद्र शेखर चौधरी, रेखा वर्मा, पूनम वर्मा समेत 80 लोगों ने टीका लगवाया। वैक्सीन खत्म होने से कुछ व्यापारियों को लौटना भी पड़ा। एसडीएम सदर सिद्धार्थ और ईओ नगर पालिका अनिल कुमार ने भी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें