फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के गांव सैफई में 80 फीसदी वोटिंग

Wed, 22 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : शिवपाल यादव
विज्ञापन
जिले में विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत को देखें तो इसमें जसवंतनगर से सपा प्रत्याशी शिवपाल के क्षेत्र सैफई गांव में सर्वाधिक 80 प्रतिशत वोट पड़े हैं। अन्य प्रत्याशियों के क्षेत्र में ये आंकड़ा औसतन 60 से 70 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

जसवंतनगर सीट पर कुल 63.53 प्रतिशत मतदान हुआ। इस क्षेत्र में मतदाताओं का वोटिंग के प्रति रुझान पूर्व की भांति दिखा है। यहां से सैफई निवासी सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बूथों पर अच्छी खासी वोटिंग हुई। सैफई गांव के चार बूथों पर 85.22, 88.78, 86.16, 89.91 प्रतिशत वोटिंग हुई। चौबिया थाना के मरदान गांव निवासी भाजपा प्रत्याशी मनीष यादव पतरे के क्षेत्र में भी करीब 64 फीसदी वोटरों ने मतदान किया। बसरेहर ब्लाक के मलपुरा गांव निवासी बसपा प्रत्याशी दुर्वेश शाक्य के क्षेत्र में करीब 60 फीसदी वोटिंग हुई है।
 इटावा सदर सीट की बात करें तो यहां 57.75 फीसदी मतदान हुआ। लाइनपार और शहरी क्षेत्र में औसत से कम वोट पड़े। यादव व मुस्लिम बाहुल्य कुछ बूथ ऐसे रहे जहां अपेक्षा से कम वोटिंग हुई। गाड़ीपुरा मोहल्ला निवासी सपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू के क्षेत्र स्थित एसएन इंटर कालेज के 6 बूथों पर करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह बढ़पुरा ब्लाक क्षेत्र के उदी गांव निवासी भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया के जिला पंचायत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदी के दो बूथों पर 61.56 व 59.56 प्रतिशत वोट डाले गए।
विज्ञापन

कटरा फतेह महमूद खां निवासी बसपा प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी के लाला लाजपत राय जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय दबग्रान रोड के बूथों पर भी 59 फीसदी के इर्दगिर्द वोट पड़े। सपा से बागी तेवर अपनाते हुए मैदान में उतरे राजा का बाग चौगान निवासी आशीष राजपूत के दो बूथों पर 59.37 व 72.86 फीसदी वोट पड़े।
वहीं भरथना सुरक्षित सीट पर कुल 58.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस क्षेत्र के लोगों में भी मतदान को लेकर खासा रुझान नहीं दिखा। यहां कुंवरा निवासी बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम के बूथों पर 63.27, 46.50, 49.58 प्रतिशत वोट पड़े। इकदिल निवासी भाजपा प्रत्याशी सावित्री कठेरिया के बूथ पर करीब 59 प्रतिशत और बिजौली निवासी सपा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया के पूर्वी व पश्चिम बूथों पर 67.90 व 62.53 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें