फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोल्डस्टोरेज समेत 80 लोगों के बिजली कटी

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर में कोल्डस्टोरेज का कनेक्शन काटती बिजली विभाग की टीम। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिजली विभाग की टीमों ने बुधवार को इटावा, जसवंतनगर व सैफई में बकाया वसूली को अभियान चलाया। बिल बकाया होने पर जसवंतनगर के दो कोल्डस्टोरेज समेत 80 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं सैफई हवाई पट्टी का कनेक्शन बुधवार को भी कटा रहा।  
विज्ञापन


सैफई डिवीजन के एक्सईएन झब्बूलाल ने बताया कि जसवंतनगर स्थित किताबश्री कोल्ड स्टोरेज पर 3.36 लाख रुपये और सियाराम कोल्डस्टोरेज पर 2.71 लाख रुपये बिजली बिलों का बकाया है। बकाया धनराशि की अदायगी न करने पर उक्त दोनों कोल्ड स्टोरेज के कनेक्शन काटे गए हैं। जसवंतनगर क्षेत्र में एसडीएम अजीत यादव व जेई संजय कौशल आदि टीम ने वसूली अभियान चलाते हुए कुल 9 लाख रुपये की बकाया रकम जमा न होने पर 13 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जबकि 30 लाख रुपये की वसूली की गई है। सैफई क्षेत्र में एसडीओ अजय कुमार, जेई अजय पाल, नागेंद्र व योगेंद्र की टीम ने 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं।  

शहर में एसडीओ राहुल यादव, जेई विनयशील, विपिन कुमार व नीरज कुमार की टीम ने बलराम सिंह चौराहा, आईटीआई चौराहा, पक्का तालाब, सिविल लाइन व हर्षनगर में वसूली अभियान चलाया। जेई विनयशील ने बताया कि 18.65 लाख रुपये की बकाया रकम जमा न करने पर 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। जबकि 13.25 लाख रुपये की वसूली की गई है। इस दौरान 6 मीटर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें