फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब-पचौरी

Sun, 26 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था को चौपट बताते हुए कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी ने सपा सरकार पर जमकर निशाने साधे। कहा, भरथना में बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


दावा किया कि मामले में दोषी आरोपी को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त था। तभी संगीन धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज होने के बाद भी वह खुलेआम घूम रहा था।

वह इंजीनियरिंग कालेज के गेस्ट हाउस में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे। घटना का खुलासा करने पर उन्होंने एसएसपी की उन्होंने सराहना भी की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार की बात भी स्वीकारी।

उन्होंने बताया कि मृत बालिका की नानी से उन्होंने मुलाकात की है। प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर वह सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ने का कारण विधायक ने एक जाति विशेष के ज्यादा अधिकारियों की तैनाती को बताया। उन्होंने मांग की कि अपराधी के खिलाफ अपहरण भी धारा बढ़ाई जाए। उससे क्षेत्र के लोग इतना भयभीत हैं कि कोई उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हैं।

कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने तीन नेताओं के साथ उनको घटना की जांच के लिए भेजा था। वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देंगे। लोकसभा में विपक्ष के गतिरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है इसीलिए वह संसद नहीं चलने दे रहा। संसद में चर्चा से भी विपक्ष भाग रहा है। इससे जनता का लाखों रुपया बर्बाद हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार में उन्हीं क्षेत्रों का विकास हो रहा है, जहां पर उसके विधायक हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, केके राज, ज्ञानेंद्र, सावित्री कठेरिया, विकास भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें