फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

759 लोहिया आवास हाेेंगे सोलर पॉवर पैक

Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सरकार ने नयनादेवी में पांच मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा की थी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
लोहिया आवासों में अब सोलर लाइट की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी डीआरडीए की जगह नेडा संभालेगा। शासन स्तर से ये फेरबदल किया गया है। जिसमें सोलर पॉवर पैक की सप्लाई करने का ठेका भी आरईआईएल कंपनी की जगह सुकैम को मिला है। जिले में 759 लोहिया आवास में सोलर पॉवर पैक लगा जा रहे हैं। सुकैम कंपनी पांच वर्षों तक इनकी देखरेख करेगी।
विज्ञापन

डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल है।

जिले में इस योजना के तहत वर्ष 2012-13 से लोहिया आवास प्रदान किए जा रहे हैं। लाभार्थी को आवास के लिए धनराशि मुहैया कराने के साथ सौर ऊर्जा चलित बिजली की भी व्यवस्था की जाती है। अब तक इन आवासों में डीआरडीए के माध्यम से जयपुर की कंपनी आरईआईएल सोलर पॉवर पैक स्थापित करती आई है। लेकिन अब शासन ने कार्यदायी संस्था और कंपनी में बदलाव किया है। ये माना जा रहा है कि जब से वैकल्पिक ऊर्जा का दायित्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संभाला है, तब से नेडा विभाग को सक्रिय करने की कवायद शुरू हुई है। डीआरडीए ने नेडा विभाग को वर्ष 2014-15 के सोलर पॉवर पैक लाभार्थियों की सूची सौंपी है। जिसमें 759 लाभार्थी शामिल हैं। इसमें पूर्व के छूटे लाभार्थियों को भी शामिल किया गया है। सुकैम कंपनी से नेडा को सोलर पॉवर पैक प्राप्त हो गए हैं। जिन्हें स्थापित करने का काम जारी है।

शासन ने नेडा को सोलर पॉवर पैक स्थापित करने का काम दिया है। ये त्वरित गति से चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
संजय वर्मा, पीओ नेडा, इटावा

460 जनेश्वर मिश्र आवास भी दायरे में
लोहिया आवास की तर्ज पर जनेश्वर मिश्र आवास योजना के लाभार्थियों के यहां भी सोलर पॉवर पैक सिस्टम लगाया जाएगा। जिले में इस योजना के तहत वर्ष 2014-15 में 460 लाभार्थी हैं। कुल 45 गांव शामिल किए गए हैं। हर गांव में 10 लाभार्थियों के आवास पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सोलर पॉवर पैक लगाने के लिए वर्क आर्डर जारी हो गया है। जल्द ही आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


28 हजार का है सिस्टम
सोलर पॉवर पैक के पूरे सिस्टम की कीमत 28 हजार है। जिसकी क्षमता 120 वाट है। जिसमें एक 24 वाट का फैन, 3 और 5 वाट की तीन एलईडी जलाई जा सकेंगी। सुकैम कंपनी न सिर्फ सिस्टम इंस्टाल करेगी बल्कि आवास में बिजली की फिटिंग भी करेगी। सिस्टम की गारंटी 5 साल की है। जिसकी देखरेख कंपनी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें