फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में बनेंगे 75 सब्जी उत्पाद कृषि विक्रय केंद्र

Tue, 13 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मेला का उद्घाटन करतीं विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान मेला और संगोष्ठी का उद्घाटन सोमवार को डा. राम मनोहर लोहिया कंपनी बाग में विधायक सरिता भदौरिया ने किया। उन्हाेंने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई एवं अन्य योजनाआेें के अनुदान की सीमा बढ़ाने की बात सरकार के समक्ष रखेंगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों में मुख्य एजेंडा कृषि आय को दोगुना करना है। इसलिए 75 केंद्रों को चिह्नित कर प्रत्येक ब्लाक में सब्जी कृषि उत्पाद विक्रय केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

 इस मौके पर प्रगतिशील किसान भारत नारायन भारद्वाज एवं अमर सिंह ने अपने अनुभव कृषकों से साझा किए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने वैज्ञानिक पद्धति से सब्जी की खेती पर विस्तार से चर्चा की। पाली हाउस में लता वर्गीय खेती को बढ़ावा देने की जानकारी विस्तार से दी। मेले में उप कृषि निदेशक एके सिंह ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं विशेषकर सोलर पंपों की स्थापना, एलईडी पावर स्प्रेयर के अनुदान के विषय में बताया। बताया कि इस वर्ष किसानों के पंजीकरण में आधार को अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यालय से आए उप निदेशक पंकज निगम ने उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
    जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार ने जनपद में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और क्रियान्वयन पर चर्चा की। डॉ. एएच वारसी ने आलू की फसल में कीट एवं बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। उपनिदेशक (उद्यान) कानपुर मंडल कानपुर घनश्याम यादव ने विभागीय योजनाओं के बारे में चर्चा की। बताया कि आलू बीज की गुणवत्ता जानकर ही चयन करके बुवाई करें। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव एवं जनपद के समस्त अधिकारी एवं वैज्ञानिकों ने मेले में प्रतिभाग किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें