इटावा। दुर्गा माता मंदिर कृष्णापुरम कॉलोनी में रविवार को प्रबंध कार्यकारिणी मंदिर समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि वार्षिकोत्सव पर 24 मार्च को गणेश पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।
25 मार्च को श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ होगा और समापन 31 मार्च को होगा। सरस कथावाचक पं.रामजी द्विवेदी महाराज वृंदावन होंगे। पहली अप्रैल को भंडारा होगा। बैठक में महामंत्री राजीव यादव, उपाध्यक्ष डॉ. रवींद्र यादव, प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव, धर्मवीर सिंह यादव, मनोज यादव, डॉ.देवेंद्र यादव, डॉ.योगेश यादव, भूपेंद्र भदौरिया, गगन दुबे, संजीव यादव आदि उपस्थित रहे।