वैदपुरा। होली के त्योहार मद्देनजर सीओ सैफई मस्सा सिंह ने रविवार को थाने में संभ्रांत लोगों की मीटिंग बुलायी। इसमें सीओ ने कहा की समाज के सभी संभ्रांत लोगों को अराजक तत्वों के कार्यों पर नजर रखनी है। समाज में किसी भी प्रकार की अराजकता ना फैले पाए और समाज में शराब पीने वाले शराबियों पर विशेष नजर रखी जाए।