इटावा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सिंचाई डाक बंगला में हुई। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने बताया कि कॉलेज, कोचिंग इन स्थानों पर जाकर युवाओं को जोड़ना एवं केंद्र सरकार एवं प्रदेश की नीतियों का बखान करें।
उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प हर भाजपाई को लेना होगा। संचालन मोनू चौहान ने किया। बैठक में जिला महामंत्री सागर दुबे, जिला उपाध्यक्ष आदित्य भदौरिया, सोनू सचिन शर्मा राजवर्धन चौधरी जिला मंत्री आशीष चौहान आदि उपस्थित रहे।