फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71.73 प्रतिशत लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
सहायक नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित टीकाकरण कराती हुईं - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले के 8 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। इन सभी को दूसरी डोज का टीका चार मार्च को लगेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि टीका लगाने वाले व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होने पर वह निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। पांच फरवरी को 1475 लाभार्थियों के टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें 923 हेल्थ वर्कर व 552 राजस्व विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण किया जाएगा। इन सभी को फोन पर सूचना व एसएमएस किया गया है। साथ ही बुलावा पर्ची द्वारा भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में 348, सैफई सीएचसी में 39, ताखा न्यू सीएचसी में 37, भरथना सीएचसी में 68, जसवंतनगर सीएचसी में 47, मेडिकल केयर यूनिट इटावा में 250, जिला पुरुष अस्पताल में 206, जिला महिला अस्पताल में 228, राजपुर सीएचसी में 152 तथा उदी सीएचसी में 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। कुल 1475 लाभार्थियों में 923 स्वास्थ्य कर्मी एवं 552 राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।
जिला पुरुष अस्पताल के प्रबंधक डा.निखिलेश, वरिष्ठ सहायक अनिल प्रकाश तिवारी, कनिष्क सहायक कृष्ण कांत मिश्रा ने टीकाकरण कराया। मेडिकल केयर यूनिट इटावा पर स्वास्थ्य सर्वेक्षक आर कुलश्रेष्ठ ने जिला पुरुष अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक उर्वशी दीक्षित ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना का नया केस नहीं मिला
इटावा। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला,और न ही किसी संक्रमित को डिस्चार्ज किया गया। अभी कुल सक्रिय केसों की संख्या 12 है। जिले में अब तक 3 लाख 59 हजार 821 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक 5761 संक्रमित मिले। इनमें से 5644 ठीक हो चुके हैं। जबकि 105 की मृत्यु हो चुकी है। सक्रिय केस 12 हैं। संवाद
राजस्व कर्मी ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराएं
इटावा। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने राजस्व कर्मियों से पांच फरवरी को होने वाले कोविशील्ड टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराने को कहा है। शुक्रवार को 552 राजस्व कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें