इटावा। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, रोडवेज अधिकारी और जिला जेल के आठ बंदियों समेत 67 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या 2 हजार को पार कर 2063 हो गई है, जबकि 30 में यह आंकड़ा बढ़कर 1361 हो गया है।
संक्रमितों में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, रोडवेज के स्टेशन अधीक्षक, लालपुरा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के तीन परिवारीजन, खटखटा बाबा कालोनी, मानिकपुर मोड़ में एक ही परिवार के तीन-तीन लोग संक्रमित मिले। अन्य संक्रमितों में चार जसवंतनगर के हैं।
इसमें दो जसवंतनगर थाने के सिपाही, कटरा, निगोह, लुधपुरा, कटरा बुलाकी, कटरा पुख्ता में 1-1,शहर में कटरा शमशेर खां, फ्रेंडस कालोनी, बरहीपुरा, पुरविया टोला, विजय नगर, सती मोहल्ला, नौरंगाबाद, पुलिस लाइन, 28 पीएसी बटालियन, अशोक नगर, पचावली चौराहा, बराही टोला, ओमपुरम, कटरा बल सिंह,अलकापुरी, काली कबरें कटरा फतेह महमूद खां, मढ़ैया शिव नारायण, उर्दू मोहल्ला,करनपुरा, कन्हैया नगर में एक-एक संक्रमित मिला।
इन सभी को डॉ. विनोद शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया गया। शहर के अलावा अन्य स्थानों में थाना सैफई के दो सिपाही व आजाद रोड भरथना, बाद रोड उदी, पछायगांव, मधेयापुरा बसरेहर, थाना भरेह चकरनगर का सिपाही, गिरधारीपुरा भरथना, नगला चौहान, जलपुरा सहसों में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
131 दिन में संक्रमित 2000 हुए
जिले में जितनी तेजी से अगस्त में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं यह उसी का असर है कि संख्या 2000 को पार कर 2063 हो गई है। अगस्त में 30 दिन के अंदर 1361 मरीज संक्रमित मिले।
नवें दिन जेल के बंदियों की संख्या 250 के पार
अगस्त में अब तक मिले 1361 संक्रमितों में 254 जिला जेल के बंदी शामिल हैं। इनमें एक महिला बंदी भी शामिल है। 26 जुलाई को चार बंदी संक्रमित मिलने के साथ संख्या 258 हो गई है।