इटावा। ब्लॉक भरथना के प्राथमिक विद्यालय आलमपुर तुरैया के सह समन्वयक के निरीक्षण के दौरान बंद मिलने पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका का एक दिन का वेतन काट दिया है।
बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि भरथना के सह समन्वयक रामवीर ने 25 फरवरी को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था।ं विद्यालय बंद मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका विमलेश कुमारी का एक दिन का वेतन का दिया गया है।