इटावा। लखना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को नगर के दुकानदारों को हिदायत देते हुए प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाया गया तो जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अतिक्रमणकारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कई दुकानों की पड़ताल की।
उन्होंने दुकानदारों को बताया कि तय मानक के ही प्लास्टिक की थैलियां उपयोग किया जाना चाहिए। पालिका कर्मचारियों ने लोगों में जन जागरूकता करते हुए कपड़े के थैले का उपयोग करने की बात कही। कहा कि दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में समान न दें। पॉलिथीन देने और लेने पर कार्रवाई सुनिश्चित है। इस मौके पर लिपिक शीला देवी, रोहित सिंह, उपेंद्र सिंह, विपिन दीक्षित, दीपक दुबे, अर्पित सोनी, गौरव यादव व सफाई नायक रवि कुमार आदि मौजूद रहे।