श्याम सेवा संस्थान की ओर से रविवार को पक्का तालाब चौराहा स्थित कृष्णा फिजियोथेरेपी स्लीपिंग एवं जिम सेंटर पर दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। यहां करीब एक सैकड़ा दिव्यांग बच्चों का परीक्षण हुआ।
स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अच्छी बात है।
श्याम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जो प्रशंसनीय है। यहां शिविर संयोजक डॉ. अमित यादव ने बताया कि संस्थान में हाथ व पैर से दिव्यांग बच्चों, हकलाना व तुतलाना, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी आदि की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इससे पूर्व डॉ. अमित यादव ने सभी अतिथियों व चिकित्सकों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर में दिव्यांग बच्चों का बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कुवेर भरत, बाल मनोचिकित्सक डॉ. उपमा मिश्रा, स्पीच थिरेपिस्ट डॉ. अंकित, डॉ. सोहित जैन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलवंत त्रिपाठी ने चिकित्सीय परीक्षण किया।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर डा. वीके गुप्ता, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. शिवराज सिंह यादव, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. जयचंद्र भदौरिया, कुमुदेश चंद यादव, डा. केके सक्सेना, रघुवीर सिंह यादव पत्रकार, बलवीर सिंह यादव, केबी दोहरे अधीक्षक जिला पुस्ताकालय विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्यूरो