फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने से ग्रमीणों ने हंगामा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर विकास खंड क्षेत्र के गांव उनवा संतोषपुरा में राशन न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने राशन डीलर की दुकान पर हंगामा काटा । ई-पॉस मशीन से पर्ची न निकलने से लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब से मशीन प्रक्रिया शुरू की गई है तब से राशन लेने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को ग्रामीणों को अनाज नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


उनवा संतोष पुर के राशन डीलर के पास गांव ईश्वरपुरा, नगला दलजीत, खड़ेता सहित करीब दस गांव के लोग राशन लेने के लिए आते हैं। मंगलवार को लोग राशन लेने के लिए पहुंचे तो ई-पॉस मशीन से पर्ची ही नहीं निकल रही थी। पर्ची न निकलने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। राशन डीलर मिथेलश यादव ने कहा कि जब तक पर्ची नहीं निकलती तब तक वह राशन नहीं देंगे। इस लोगों ने जमकर हंगामा किया। राशन लेने आए महेंद्र पाल, जोर सिंह, इंद्रपाल सिंह, रत्नेश गुप्ता, लज्जाराम, जयवीर सिंह आदि लोगों ने बताया कि जब से मशीन से राशन मिलना शुरू हुआ है तब से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि इस संबंध में उन लोगों ने अधिकरियों से शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। राशन न मिलने से लोगों में आक्रोश है।
इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी हाकिम सिंह ने बताया कि 8 से 15 तारीख तक ई-पॉस मशीन से राशन बांटने के निर्देश हैं। 15 तारीख के बाद राशन डीलर लाभार्थी को आईडी प्रूफ व राशनकार्ड के आधार पर बगैर ई पॉस मशीन के राशन दे सकता है। मशीन की इस खामी को दूर कराने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें