फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में बदले गए नकली पायल व बिछिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में 6 फरवरी को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 51 दुल्हनों को पायल, बिछिया दिए गए थे जिसमें से कुछ लोगों ने शुद्ध चांदी की न होकर उसमें मिलावट की बात कही थी। शिकायत मिलते ही आननफानन में आपूर्तिकर्ता फर्म ने दुल्हनों को दी गई पायल, बिछिया रातों रात बदल दी।
विज्ञापन

भरथना की रहने वाली वंदना पुत्री शिवराम की शादी भी सामूहिक विवाह योजना में हुई थी। उन्हें भी पायल और बिछिया दी गई थी। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान मिली पायल व बिछिया की जांच जब उन्होंने सुनार से कराई तो सुनार ने मिलावटी बताया। वंदना ने बताया कि दो दिन पहले ही एक टीम ने आकर उनकी पायल व बिछिया बदल दिए हैं। इंगुरी महेवा के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पी के भी पायल व बिछिया बदले गए हैं। सीडीओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पायल और बिछिया वितरण में पूरी जांच कराई जा रही है। यदि कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो आपूर्तिकर्ता फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें