इटावा। केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद से उर्दू भाषा का एक वर्षीय डिप्लोमा प्रदान किया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा पद्धति पर आधारित है। इसमें हर सप्ताह नि:शुल्क कांटेक्ट क्लास के जरिए छात्रों को गाइड किया जाएगा। इसके अलावा बोलचाल में अरबी भाषा के इस्तेमाल का कार्यक्रम संचालित हो रहा है। उक्त दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश/पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
स्टडी सेंटर मदरसा अरबिया कुरानिया के इंचार्ज तारिक शम्सी ने बताया कि इस कोर्स से जुड़े पाठ्यक्रमों की सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पाठ्यक्रम पूरा के बाद परिषद के स्तर से प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी तक मदरसा कार्यालय में करा सकते हैं। ब्यूरो