इटावा। उप्र मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से जनपद के दो केंद्रों पर शुरू हुई। शहर में चित्रगुप्त इंटर कालेज में और जोधा सिंह इंटर कालेज हरकुपुर में शुरू परीक्षा में 450 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. उमेश यादव ने बताया कि पहली पाली में 81 में से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 146 में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल के समकक्ष मुंशी, मौलवी की द्वितीय पाली में इंटर के समकक्ष आलिम, अरबी, फारसी की बीए के समकक्ष फालिज, अरबी फारसी की तथा एमए के समकक्ष फाजिल की परीक्षाएं हुई। ब्यूरो