फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथिन के खिलाफ कसा शिकंजा, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर बाजारों में धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ पालिका ने शिकंजा कसा। शुक्रवार को पालिका ईओ ने नगर के प्रमुख स्थानों पर फेरी लगाने वाले हथठेलों से दो किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर फेरी वालों से 7500 रुपये जुर्माना वसूला। ईओ ने पालिका कर्मचारियों के साथ नगर की साफ -सफाई भी देखी।
विज्ञापन


ईओ रामआसरे कमल ने उल्लंघनकर्ता राजेंद्र सिंह से दो हजार रुपय,े विशेष सिंह, सौरभ के अलावा मुंशीलाल से अलग-अलग मात्रा में पॉलिथीन बरामद कर सभी के एक एक हजार रुपये के चालान किए है।

ईओ रामआसरे कमल ने रोहित, जीमल और प्रमोद कुमार से भी 500 रुपये जुर्माना वसूला। ईओ ने कहाकि भविष्य में यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो जुर्माने के साथ साथ कठोर कार्यवाई अमल मेें लाई जाएगी। ईओ ने बताया कि 15 जुलाई से कई किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन नगर के दुकानदारों से जब्त करके लगभग 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें