फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों की उपेक्षा कर रहा है नुमाइश प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। जहां इटावा व गैर जनपदों से आ रहे कुछ दुकानदार अपनी दुकानें सजाने लगे हैं और झूले आदि भी लगने लगे हैं। इस बीच महोत्सव स्थल की मरम्मत के साथ ही सड़कों को पक्का किया जा रहा है। पार्कों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे की फेंसिंग का कार्य भी जारी है। इस कार्य के चलते फड़ पर व बीच डिवाइडर पर छोटी-मोटी दुकानें लगाने वाले दुकानदार इस बार परेशान हैं। इस बार परंपरागत फड़ वाले स्थानों पर दुकानें लगाने से मना कर दिया गया है और अन्यत्र स्थान पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



आगामी दो दिसंबर से आरंभ होनेे जा रहे इटावा महोत्सव के लिए इंदिरा चौक के पास के मार्गों को आरसीसी से बनाया जा रहा है। इटावा नुमाइश की पहचान फुव्वारा चौक के इर्द-गिर्द मौजूद पार्कों के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है। महोत्सव प्रशासन का मानना है कि इन पार्कों में कुछ लोग फड़, ठेला, दुकान आदि सजा लेते हैं जिससे पार्क का स्वरूप बिगड़ता है और आने वाले लोगों को असुविधा होती है।

ऐसे में फव्वारा चौक के इर्द-गिर्द फड़ लगाने वाले छोटे दुकानदारों के सामने संकट आ खड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, विनोद बाजार में मार्ग के दोनों ओर लगने वाली दुकानों के बीच रास्ते में फड़ आदि लगाने वाले स्थान पर बाउंड्री बना दी गई है। महोत्सव प्रशासन इस स्थान पर फुलवारी लगाने जा रहा है।ं छोटे दुकानदारों ने बताया इस वर्ष बड़े दुकानदारों को हर बार की तरह सहूलियत दी गई और हमारे पेट पर लात मारने का काम किया गया है।
विज्ञापन


वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या छोटे दुकानदारों को दो पैसे कमाने का हक नहीं है। बता दें कि विनोद बाजार के इन छोटे दुकानदारों को इस वर्ष महोत्सव प्रशासन ने पूर्वी चौक (बक्सा बाजार) में दुकान लगाने की व्यवस्था की है और इसके लिए उनसे फार्म आदि भरवाने की कवायद करवाई जा रही है। छोटे दुकानदार कह रहे हैं कि जितनी जगह बक्सा बाजार में उपलब्ध कराई गई है उतने में पूरी नुमाइश के छोटे दुकानदार व्यवस्थित नहीं हो सकते। उनका यह भी कहना है कि हम अनपढ़ लोगों को कागजी कार्रवाई में फंसाकर सिर्फ परेशान ही किया जा रहा है।



प्रदर्शनी समिति के जनरल सेक्रेटरी/एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने कहा है कि पुराने दुकानदार कतई परेशान न हों। सभी को दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। पूर्वी चौक में किसी भी दुकानदार को जगह नहीं दी जाएगी। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखकर किया गया है। भीड़ की वजह से फायर बिग्रेड तक नहीं निकल पाती थी। इसकी वजह से सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें