फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: ओएचई लाइन टूटने से ढाई घंटे रुकीं ट्रेनें

Thu, 22 Nov 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
टूटा पड़ा ओएचई तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भरथना-साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच बिजली का तार टूट कर पटरियों पर गिर जाने से दिल्ली-हावड़ा अप लाइन पर ढाई घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन संचालन बंद रहा। इसके चलते लखनऊ से आने वाली गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हुईं।
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। भरथना और साम्हो के बीच रेल फाटक से एक मालगाड़ी गुजरी। इसके फौरन बाद ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) का तार टूट कर नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे लाइनमैन ने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने मौके पर टीम भेजने की तैयारी के बीच गोमती एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन के आउटर पर रुकवाया। इटावा और दिबियापुर से पहुंचे रेल स्टाफ ने मौके पर मरम्मत शुरू की। करीब 12 बजे काम पूरा करके ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की अनुमति दी गई।

इन स्थितियों के कारण लखनऊ से आने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से दोपहर 1:12 बजे इटावा पहुंची। इसी प्रकार 64153 अप कानपुर पैसेंजर सुबह 9:35 बजे की बजाय शाम 4:35 बजे आई। 13007 अप तूफान एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से इटावा पहुंची। 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस भी साढ़े तीन घंटे लेट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें