फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंबा-सुल्तान को मिली नए घर की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में जन्मे शेरनी जेसिका के शावक शिंबा और सुल्तान शुक्रवार को एक वर्ष के हो गए। शावकों के पहले जन्मदिन पर ब्रीडिंग सेंटर को गुब्बारों से सजाया गया और ब्रीडिंग सेंटर के खुले एंट्री एरिया में केक काट कर सफारी के अधिकारियों कर्मचारियों ने शिंबा सुल्तान को नए घर की सौगात दी। नया घर ब्लॉक-3 में पहुंचकर शिंबा और सुल्तान ने चाव से कीमे का केक खाया। वहीं, अधिकारियों कर्मचारियों ने एक अन्य चॉकलेट केक का वितरण कर दोनों शावकों के जन्म दिन की खुशियां मनाईं।
ब्रीडिंग सेंटर पर सफारी कर्मियों ने शिंबा-सुल्तान के नए आशियाने (ब्लॉक-4) को गुब्बारों आदि से सजाया। शाम पांच बजे सफारी के अधिकारी कर्मचारी ब्रीडिंग सेंटर पर एकत्र हुए और दो केक काटकर खुशियां मनाई। पहला केक मीट का बनाया गया था, जिसे काटकर दोनों शावकों को खिलाया गया। दूसरा केक वनीला और चॉकलेट से बनाया गया था। जिसे काटकर सभी ने आपस में बांटा गया। इसके बाद दोनों शावकों को मां जेसिका के ब्लॉक से हटाकर नए एनिमल हाउस में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर दोनों ने शेष बचे केक को चाव से खाया। पिछले एक हफ्ते से दोनों शावकों को मां से अलग कर दूसरे ब्लॉक में रहने के लिए अभ्यस्त किया जा रहा था। इस मौके पर सफारी पार्क के डायरेक्टर पीपी सिंह, अरविंद त्यागी, बायोलॉजिस्ट आरबी उत्तम, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डॉ. एके वर्मा, कीपर मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नन्ही पावकी ने काटा जन्म दिन का केक
शावक शिम्बा और सुल्तान के जन्म दिन का केक सफारी के डायरेक्टर पीपी सिंह की नन्ही बेटी पावकी ने काटा। शुक्रवार शाम पावकी पद्मजा ने केक पर लगी मोमबत्तियों को बुझाकर केक काटा तो पूरा सफारी तालियों से गूंज उठा और हैप्पी बर्थडे शिंबा-सुल्तान गाकर दोनों शावकों को बधाई दी गई।
विज्ञापन


सफारी के कुक कमल ने बनाया स्पेशल कीमे का केक
शिंबा और सुल्तान के बर्थ डे की तैयारी सफारी में कई दिन पहले से चल रही थी। सफारी के कुक कमल ने शिंबा-सुल्तान के लिए मीट के कीमे का केक बनाने की बात कही। इस पर सफारी प्रशासन राजी हो गया। कुक कमल ने शिंबा-सुल्तान के लिए ढाई किलो वजन का कीमे का केक बनाकर तैयार किया। इस केक को दोनों ही शावकाें ने बड़े चाव से खाया। इसके साथ ही उन्हें चिकन का सूप भी दिया गया।

- शावक शिंबा-सुल्तान को मिला नया घर
- धूमधाम से मना दोनों भाई का जन्मदिन
- गुब्बारों से सजाया गया ब्रीडिंग सेंटर का ब्लॉक-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें