फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 130 करोड़ से 51 कैंसर रोगियों को मिलेगा नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश सरकार के बुधवार को पेश किए गए बजट ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्मीद की किरण जगाई है। जिले के 51 कैंसर रोगियों के लिए यह बजट किसी संजीवनी से कम नहीं साबित होगा। सरकार ने असाध्य रोगों की श्रेणी में कैंसर के इलाज के लिए प्रदेश स्तर पर 130 करोड़ रुपये के भारी-भरकम फंड की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सरकार के इस निर्णय के बाद अब आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को महंगे इलाज और कीमोथेरेपी के लिए अपनी जमीन या गहने गिरवी नहीं रखने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सूचीबद्ध किए गए 51 मरीजों को अब सरकारी पैनल के अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। कैंसर का इलाज लाखों में जाता है जिससे मध्यम और निम्न वर्ग के परिवार टूट जाते हैं। बजट में विशेष प्रावधान होने से अब राजकीय आयुर्विज्ञान विवि सैफई और अन्य बड़े केंद्रों में इन मरीजों के लिए दवाएं और सर्जरी सुलभ होगी। जिला अस्पताल के सीएसएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि असाध्य रोग के लिए बजट मिलने से इलाज में निरंतरता बनी रहेगी जो कैंसर जैसे रोगों में जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


साल ओरल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर
2024 11 15
2025 13 22

-राजकीय चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को मुफ्त दवाएं।
-पीईटी स्कैन और बायोप्सी जैसी महंगी जांचों में सहायता मिलेगी।
-जटिल ऑपरेशन के लिए सीधे अस्पताल को भुगतान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें