फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कैंप में 50 लोग नमो एप से जुड़े

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को भरथना रोड ओवरब्रिज स्थित इंद्रपुरी में लोगों को नरेंद्र मोदी एप के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से नमो एप कैंप लगाया। 50 लोगों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर बनाया। सभी से योजनाओं के प्रचार-प्रसार की अपील की गई।
विज्ञापन

इटावा द्वितीय मंडल अध्यक्ष सदन राजावत के संयोजन में कैंप का आयोजन किया गया। किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ने बताया कि किसान मोर्चा प्रत्येक मंडल में कैंप लगाकर एप से लोगों को जोड़कर ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने बताया कि बिना पक्षपात के हर योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। लगातार गरीब कल्याण के कार्यक्रम, अभियान व योजनाओं से देश के जनमानस का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। संचार क्रांति के युग में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम नमो एप है।
विज्ञापन

कैंप में रमाशरण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, मंडल अध्यक्ष सदन राजावत, पूर्व सभासद मनोज चौधरी, दुर्गेश कुशवाहा, गुंजन राजावत, जीतू रावत, योगेश पांडेय, कुलदीप यादव किसान मोर्चा मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें