फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मेधावियों के लिए 50 करोड़ की स्कॉलरशिप का एलान

विज्ञापन
फोटो 33:::प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदे
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रिसर्च का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंगलवार को जनपद में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान यूनिवर्सिटी ने अपने नए एडमिशन व स्कॉलरशिप पोर्टल सीयूसीईटी 2026 को लांच किया। इसके तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, आईक्यूएसी, डॉ. ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सीयूसीईटी स्कॉलरशिप योजना ने शुरुआती दौर में ही शानदार परिणाम दिए हैं। अब तक दो हजार से अधिक छात्रों को करोड़ों की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है। उनका लक्ष्य वित्तीय बाधाओं को दूर कर छात्रों को भविष्य की तकनीक और रिसर्च से जोड़ना है। 2,500 करोड़ के निवेश से तैयार स्मार्ट कैंपस वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान कर रहा है। यूनिवर्सिटी केवल डिग्री नहीं बल्कि इनोवेशन पर भी ध्यान दे रही है। कैंपस टैंक के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक स्टार्टअप को छह मिलियन डॉलर की फंडिंग से जोड़ा गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से शुरू की गई नारी योजना तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रही है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिवर्सिटी ने 68 एआई-एनहैंस्ड प्रोग्राम लांच किए हैं। इनमें 40 स्नातक, 16 स्नातकोत्तर और 12 लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं। साथ ही 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम भी शुरू किए गए हैं, जो डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और एग्रीकल्चर जैसे क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें