फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 50 शैया अस्पताल शुरू, अल्ट्रासाउंड का इंतजाम नहीं

Mon, 23 Oct 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। सात करोड़ से अधिक की कीमत के बने 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों या 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन




बकेवर में सात करोड़ 12 लाख की लागत से 50 बेड का अस्पताल बना है। शासन से जून में एक सीएमएस व 11 चिकित्सकों सहित करीब 25 लोगों का स्टाफ तैनात किए जाने के बाद भी अस्पताल में कई सुविधाएं अभी तक लागू नहीं हो सकी। अस्पताल के लिए डीडीओ कोड पिछले सप्ताह जारी किया गया, लेकिन बजट अभी तक नहीं दिया गया। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। बकेवर, लखना सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र चकरनगर, महेवा आदि सहित सैकड़ों गांव के मरीजों को महिलाओं को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 20 से 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर भागना पड़ता है। साथ ही एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जिला अस्पताल पर फिर या प्राइवेट अल्ट्रासाउंड वाली दुकानों पर महंगी कीमत अदा करके अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। सीएमएस डॉ. वीरेंद्र भारती का कहना है कि इस संबंध में पत्र लिखकर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें