सनातन धर्म इंटर कालेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान केंद्रों पर बरती जा रही सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान साढे़े चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर परीक्षा के दौरान दो छात्राएं कक्ष में बेहोश हो गईं। हाई स्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
शुक्रवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 25823 परीक्षार्थियों में से 21160 ही शामिल हुए। परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या 4663 रही। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट की संगीत गायन की परीक्षा छह केंद्रों पर हुई जिसमें 168 पंजीकृत में से 163 उपस्थित और पांच गैर हाजिर रहे। इसी प्रकार चार केंद्रों पर हुई संगीत वादन की परीक्षा में पंजीकृत सभी 11 परीक्षार्थी शामिल रहे। गौरतलब है कि गुरुवार को इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य की दूसरी पाली में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 14546 परीक्षार्थियों में से 12597 परीक्षार्थी शामिल हुए, 1949 गैर हाजिर रहे।
शुक्रवार को हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान सुभाष इंटर कालेज विक्रमपुर में छात्रा श्रद्धा यादव बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से वह दवा लेकर चली गई। इसी प्रकार इंटर गणित की परीक्षा के दौरान लोकमान्य रूरल इंटर कालेज महेवा परीक्षा केंद्र पर छात्रा ऋचा तिवारी बेहोश हो गई जिसे इलाज कें लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। 40 मिनट बाद छात्रा स्वस्थ हो गई।
शुक्रवार को सैफई क्षेत्र के ग्राम सहसारपुर स्थित चौ.नत्थु सिंह इंटर कालेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान नकल करते समय एक छात्र को डायट प्राचार्य केपी सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने एक छात्र को पकड़ लिया। अब तक यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल मिलाकर अब तक पकड़े गये नकलचियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
भरथना में एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
भरथना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की सख्ती के चलते 736 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। वहीं एसडीएम हेम सिंह एवं डीआईओएस डा. देवेंद्र प्रकाश ने कई