फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में फंसी 44 वीडीओ की ज्वाइनिंग

Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मकं - फोटो : प्रतीकात्‍मकं
विज्ञापन
जिले में 44 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश पंचायतीराज निदेशक ने दिए हैं। लेकिन आचार संहिता लागू होने से जिला पंचायतराज अधिकारी ने इन्हें ज्वाइन नहीं कराया है। पंचायतराज विभाग अब इस मसले पर चुनाव आयोग से अनुमति मांगने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गत दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रदेश में 3587 पंचायत अधिकारी चयनित हुए हैं। इनमें से 3 जनवरी को पंचायतीराज निदेशक स्तर से 44 चयनितों की सूची जिले में ज्वाइनिंग के लिए भेजी गई। जिसमें नियुक्ति आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए गए। जिले में सामान्य वर्ग के 25, ओबीसी के 10 और एससी के 9 ग्राम पंचायत अधिकारियों को ज्वाइनिंग कराई जानी है। लेकिन ये सूची के प्राप्त होने के एक दिन बाद 4 जनवरी को विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति आदेश खटाई में पड़ गए। चयनित पंचायत अधिकारी पंचायत राज विभाग के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार को भी नई मंडी निवासी पंकज यादव, आशुतोष व आलोक, शांति कालोनी के अखिलेश यादव, जसवंतनगर के वरुण आदि विकास भवन पहुंचे। डीपीआरओ एमएल यादव से ज्वाइनिंग के बारे में बात की। डीपीआरओ श्री यादव ने बताया कि डीएम शमीम अहमद से बात के बाद ज्वाइनिंग की अनुमति मांगने के लिए चुनाव आयोग को फाइल भेजी जा रही है। चुनाव आयोग से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें