जिले में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन नया रिकार्ड बना रही है। शनिवार को 432 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
अप्रैल के 24 दिन में 2233 संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 9146 पहुंची गई है। इसमें 6505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय, सीएचसी की जांच में 154, महेवा सीएचसी में हुई जांच में 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर की नई बस्ती मड़ैया शिवनारायण, विद्युत पावर हाउस जुबेरिया में सात-सात
, फ्रेंडस कालोनी में छह ,नया शहर, राबिया एवं नवादा, पछायगांव, सेंट्रल बैंक मड़ैया शिवनारायण, जयभारत कालोनी में पांच-पांच, करमगंज, पिलखर, बकेवर, राजपुर में चार-चार सिरहौल-जसवंतनगर, कैस्त-जसवंतनगर,
शिवा कालोनी में तीन-तीन, पक्का बाग, सिविल लाइन, गांधीनगर, जिला अस्पताल कैंपस, आईसीआईसीआई बैंक, बेरुन कटरा, लालपुरा, विजय नगर, शिवा कालोनी, कूंचाशील चंद्र, कृष्णापुरम, हरिशंकर पुरम, गंगा विहार, नगला वर्माजीत, तकीपुरा तथा बसरेहर में दो-दो और जेल, दुर्गापुरा, हरसौली, मुन्नी का अड्डा, पत्ता बाग, ड्रीम लैंड, न्यू तुलसी नगर, कोठी शिवपुरी, व्यास नगर, रामनगर, शांती कालोनी, शिवराम नगर
, शिवनगर, झूलेलाल कालोनी, मेवाती टोला, चंद्रपुरा, यशोदानगर, पुरबिया टोला,न्यू बस स्टेंड, कायस्थान-इकदिल, नगला दुजु, खड़कौली, लोकनाथपुर, बिहारी, मड़ैला,शाहकमर, विनीत विहार, अड्डा गूलर, नुमाइश चौराहा, बादरीपूठ, ककराई,
मेडिकल केयर यूनिट, कटरा बल सिंह, प्रोफेसर कालोनी, ज्ञान स्थली, रामगंज चौराहा, कर्री बीना, टीबी अस्पताल, तुलसीपुर, एसडी फील्ड, जुगरामऊ,अजीतनगर, हथनौली, सलेमपुर, चकसलेमपुर, कल्पनानगर, चौबिया, लोहिया नगर, अड्डा जालिम, नगला गौर में एक-एक संक्रमित मिला है। 48 अन्य लोग भी संक्रमित मिले हैं।