फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताखा में ब्लाक प्रमुख सीट गंवाने का खतरा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। विकास खंड ताखा में ब्लाक प्रमुख उर्मिला कठेरिया की ब्लॉक प्रमुखी पर 10 दिन से मंडरा रहा अविश्वास प्रस्ताव का खतरा विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद फिर टल गया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले लोगों को शिवपाल सिंह यादव ने अपने स्तर से समझा बुझाकर मना लिया है।

मालूम हो कि 10 दिन पहले अचानक ताखा की ब्लाक प्रमुख उर्मिला कठेरिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सपा का ही एक खेमा एकत्रित करने में लगा हुआ था।
विज्ञापन


54 क्षेत्र पंचायतों वाली इस सीट के लिए लगभग आधे सदस्यों को एक स्थान पर एकत्रित भी कर लिया गया था। इसके बाद ब्लाक प्रमुख उर्मिला कठेरिया एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव ने कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के साथ 31 दिसंबर को सैफई में शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।

उर्मिला कठेरिया को सीट पर बने रहने की गुहार लगाई। इसके बाद बृहस्पतिवार को शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक प्रमुख का विरोध करने वाले नेताओं एवं उनके साथ जुटे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सैफई बुलाया। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शिकायतें सुनकर उन्होंने क्षेत्र में प्रमुखता के आधार पर विकास कार्य कराने एवं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर पंचायतों में विकास कार्य कराने में ब्लॉक प्रमुख द्वारा सहयोग करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि फिलहाल उर्मिला कठेरिया को ही ब्लॉक प्रमुख बने रहने दें। इसके बाद सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य राजी हो गए। शिवपाल सिंह यादव ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव ने बताया कि उनके नेता शिवपाल सिंह यादव ने ब्लाक प्रमुख को आशीर्वाद दे दिया है, फिलहाल अविश्वास प्रस्ताव लाने की अब कोई संभावना नहीं है। ताखा में सभी पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की राय पर विकास कार्य कराने में प्राथमिकता दी जाएगी।

ताखा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा टला
शिवपाल सिंह यादव के हस्तक्षेप के बाद मामला अब ठंडे बस्ते में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें