इटावा। रक्तदाता दिवस पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व नेहरू युवा केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भगवानदास ने रक्तदान का शुभारंभ किया।
शिविर में 41 महादानियों ने रक्तदान किया। खास बात यह रही कि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेंद्र पाठक जो दिव्यांग हैं ने 35वीं बार रक्तदान किया। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलामंत्री विनय कुमार ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले अन्य अधिकारियों में एआरटीओ बृजेश कुमार, आरआई विवेक कुमार, श्रुति पटेल, इंजीनियर राजेश वर्मा, प्रेरणा जैन, शिक्षक विनय कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवियों में आरती, प्रियंका, धारवी, राहुल, विजय, ऋषि, निखिल, अजीत व मोहिनी आदि ने भी रक्तदान किया।
इस मौके पर सीएमएस डा. एमएम आर्या, डा. अनिल वर्मा, रेडक्रास के चेयरमैन डा. केके सक्सेना व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेंद्र पाठक उपस्थित रहे।
ब्लड बैंक की ओर से वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन एके दुबे, संजीव प्रताप सिंह, काउंसलर रजनी निगम, नरेंद्र गोस्वामी, दिलीप, राघवेंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार श्रवण कुमार बाथम, रेडक्रास सोसाइटी के वाइस चेयरमैन नीरज शर्मा, सचिव हरिशंकर पटेल, कोषाध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सुनील चौहान, डा. आशीष दीक्षित, संजय सक्सेना, राजेश वर्मा, मनोज तिवारी और विकास जैन, सुनीता वर्मा ने हौसला बढ़ाया।