फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बनेंगे 40 मेडिकल कालेज- मुलायम

Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/इटावा
विज्ञापन
रिम्स सैफई में ऐफेरोसिस मशीन के बारे में जानकारी करते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में 40 नए मेडिकल कालेज बनाने का लक्ष्य है। अब तक 22 मेडिकल कालेज बन चुके हैं और दो बन रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मेडिकल कालेज होने का सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा। मेडिकल छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ विशेषज्ञता हासिल करें और देश में नाम रोशन करें। सरकार का लक्ष्य है कि चिकित्सा शिक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर हो। वह उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के आडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग तथा फार्मेसी कालेज के इस वर्ष उत्तीर्ण हो रहे छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सपा मुखिया पूरी तरह से अध्यापक के अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्र- छात्राओं को नसीहत दी कि गरीब एवं जरूरत मंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने कहा कि सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान के पास विश्व स्तर की चिकित्सा सुविधाओं को देने के लिए संबंधित उपकरण एवं आधारभूत संरचना मौजूद है। आने वाले समय में यह आयुर्विज्ञान संस्थान देश के सबसे अच्छे एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सा संस्थानों में सुमार हो जायेगा। संस्थान के निदेशक डा.(ब्रिगे) टी प्रभाकर ने संस्थान की उपलब्धियों का बखान किया। बताया कि संस्थान का पहला बैच 2006 में प्रवेश लिया।  तब से लेकर अब तक 450 चिकित्सक संस्थान ने देश एवं प्रदेश को दिए हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान में लगभग तीन हजार छात्र छात्राएं विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही यहां से निकले एमबीबीएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी के छात्र छात्राएं आर्मी एवं विभिन्न राज्यों के विभागों एवं निजी एवं सरकारी मेडिकल कालेजों में कार्यरत हैं। इस दौरान संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर, संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता, अपर निदेशक (प्रशा) राधाकृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी पैरामेडिकल डा. सुनील श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केबी अग्रवाल के अतिरिक्त सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकेल्टी मेम्बर, चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पैरामेडिकल फैकेल्टी नेहा रस्तोगी एवं डा. सूरज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें