फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से लिए चार नमूने

Tue, 05 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर दवाओं के बिल देखते ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर मंगलवार को औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर नमूने लिए। ड्रग इंस्पेक्टर को देख दवा दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भाग गए। टीम ने भरथना में चार मेडिकल स्टोर से चार नमूने लिए। दो दवा विक्रेताओं के बिल दिखा पाने पर उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

ड्
रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने भरथना नगर में दवाओं की दुकानों को चेक किया। चेकिंग के दौरान जब वह बालूगंज में एक दवा की दुकान से सैंपल ले रहे थे। तभी श्री श्याम मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान खुली छोड़  भाग गया। कुछ देर बैठने के बाद उन्होंने आसपास दुकानदारों की मदद से शटर गिरवाया। इससे पहले उन्होंने बालू गंज स्थित सतीश चंद्र के मां वैष्णो मेडिकल स्टोर की दवाएं चेक की। जिसमें दुकानदार तीन दवाओं के बिल नहीं दिखा सका।

इस दुकान से दर्द निवारक एवं बुखार की टैबलेट का नमूना लिया गया। इसी बाजार स्थित मनोज कुमार के मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक सीरप का नमूना लिया गया। भरथना रोड स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर से पेट दर्द व उल्टी का कैप्सूल एवं पुराना भरथना स्थित केपी यादव के यमुना मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक आई ड्रॉप के सैंपल लिए गए। यमुना मेडिकल स्टोर पर दवा विक्रेता तीन दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जो दुकानदार दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में वह संबंधित दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एकत्रित किए गए सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें