दिल्ली हावड़ा रूट पर अप ट्रैक पर भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मालगाड़ी के सामने गायों का झुंड आ गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो गई। गायों क ा मांस इंजन व उसके पीछे क ी बोगी के पहियों में फंस गया। जिससे मालगाड़ी के पहिए जाम हो गए और ट्रेन रुक गई। इसके चलते एक घंटे तक अप ट्रैक बाधित रहा। आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रैक को क्लियर कराया।
मंगलवार को भरथना स्टेशन के पूर्व पर स्थित पावर हाउस के निकट गायों का झुंड घूमता हुआ अप ट्रैक पर आ गया। सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई और चार गाय मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। शव के टुकड़े मालगाड़ी के इंजन के पहियों में फंस गए।इसकी सूचना ड्राइवर ने तुरंत ही कंट्रोल को दी। जिस पर सबसे पहले आरपीएफ व जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन में फंसी गायों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद 12 बजकर 59 मिनट पर ट्रेन को रवाना कर जैसे तैसे ट्रैक को क्लियर किया जा सका। इस बीच कानपुर से इटावा की ओर जाने पानी पैसेंजर ट्रेन को आउटर पर रोका गया। मालगाड़ी के खड़े होेने से भरथना रेलवे क्रासिंग का फाटक भी इस बीच बंद रहा। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।