थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्ला वाले बाग के पास सड़क किनारे सब्जी बेच रहे चार बच्चों को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें चारों लोग घायल हो गए। बाइक पलटने से उस पर सवार दो लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम अड्डा बिल्टी निवासी सुरेशकुमार पुत्र विनोद कुमार अपने साथी कुलदीप कुमार पुत्र ब्रह्मस्वरूप निवासी सिरसागंज के साथ बाइक से इटावा से बसरेहर जा रहा था। कल्ला वाले बाग के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे सब्जी बेच रहे सुग्रीव पुत्र ओम सिंह, रीतू पुत्री ओम सिंह, अरुण पुत्र कृष्णमुरारी, विजय पुत्र अजुद्धी प्रसाद निवासी मुहब्बतपुर को चपेट में ले लिया। बाइक भी आगे जाकर पलट गई। उसमें सवार दोनों लोग घायल हो गए।