फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 24 घंटे में 37 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार रात के बाद मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 37 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत रहने से उमस भी महसूस की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी जिले में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।इसके साथ ही छह अगस्त को भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई दौर की बारिश हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से किसानों को धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभ मिलने की उम्मीद है, हालांकि अधिक बारिश होने पर जलभराव वाले क्षेत्रों में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है।
बारिश के बाद जहां लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। लाइनपार क्षेत्र रामनगर, शांती कॉलोनी, विजय नगर, पचावली रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, गांधी नगर, अशोक नगर, अड्डा जालिम, राधे- राधे कॉलोनी, पक्का बाग कार एजेंसी के सामने समेत कई मोहल्लों में जलभराव का नजारा देखने को मिला। जिला अस्पताल परिसर में चारों ओर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें